Connect with us

उत्तराखण्ड

56.25 लाख रुपये के 256 खोए मोबाइल बरामद, नैनीताल पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान

पवनीत सिंह बिंद्रा हल्द्वानी

हल्द्वानी नैनीताल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अप्रैल 2026 से 24 जून 2026 के बीच गुम हुए 256 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 56 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल ने CEIR पोर्टल और नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने टीम को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इस अभियान का संचालन डॉ. जगदीश चन्द्र, मनोज कत्याल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में किया गया। मोबाइल ऐप (साइबर सेल) प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन के IMEI नंबर ट्रैक कर उन्हें विभिन्न राज्यों से बरामद किया।
बरामद मोबाइल उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खोजे गए। मोबाइल मिलने पर सभी शिकायतकर्ताओं ने खुशी जताते हुए नैनीताल पुलिस और एसएसपी का आभार व्यक्त किया।
बरामद मोबाइल फोन का विवरण
आईफोन – 04
सैमसंग – 35
ओप्पो – 59
वन प्लस – 10
रियलमी – 26
वीवो – 50
मोटोरोला – 10
इनफिनिक्स – 10
रेडमी – 19
पोको – 14
लावा – 05
आईक्यू – 03
टेक्नो – 06
आईटेल – 05
कुल बरामद मोबाइल: 256
अनुमानित कीमत: ₹56.25 लाख
इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल ने मोबाइल रिकवरी टीम को ₹2,500 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
मोबाइल रिकवरी टीम में उपनिरीक्षक मीनू गौतम, कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर और कांस्टेबल रामचन्द्र प्रजापति शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page