उत्तराखण्ड
मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 57 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशे के खिलाफ अभियान जारी

हल्द्वानी,,,डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 57 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार 29 जून 2026 को एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल तथा सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सैफी फार्म मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 57 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी रामपाल (28 वर्ष) पुत्र बनारसी, निवासी गुजरोड़ा, फतेहपुर मुखानी, हल्द्वानी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 95/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वर्ष 2026 में नशे के खिलाफ मुखानी पुलिस की कार्रवाई
मुखानी पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक नशे के विरुद्ध कुल 19 मुकदमे दर्ज कर 21 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
आबकारी अधिनियम के तहत: 14 मुकदमे दर्ज।15 अभियुक्त गिरफ्तार।551 टेट्रा पैक (लगभग 95 लीटर) देसी मसालेदार शराब बरामद लगभग 244 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 48 बोतल बीयर बरामद
एनडीपीएस एक्ट के तहत:
5 मुकदमे दर्ज 6 अभियुक्त गिरफ्तार
215 ग्राम स्मैक बरामद। 399 ग्राम डोडा बरामद48 नशीले इंजेक्शन बरामद कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम।उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह कांस्टेबल पूरन सिंह कांस्टेबल राजेश जोशी
नैनीताल पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
