Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में गूंजे श्याम बाबा के जयकारे, भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन

हल्द्वानी, 6 जून 2026। श्री श्याम युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में शनिवार को भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह लटूरिया बाबा मंदिर से मुखानी स्थित खाटू श्याम मंदिर तक विशाल निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

निशान यात्रा में शामिल श्याम भक्त नंगे पैर निशान लेकर खाटू श्याम मंदिर पहुंचे और बाबा के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के सफल आयोजन में श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा।

संस्था अध्यक्ष अंकित पाल ने बताया कि शाम 7 बजे से भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायकों ने बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सौरभ शर्मा ने “बाबा ये नैया कैसे डगमग डोली जाए”, परविंदर पलक ने “करो स्वागत बाबा का” और “खाटू धाम की माटी”, कनिका ग्रोवर ने “तेरे दरवाजे पर एक अर्जी छोड़ी है”, जबकि निहाल ठाकरान एवं पंडित विवेक शर्मा ने भी अपने मधुर भजनों से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में संजीव कश्यप, रतन चौहान, सोनू बेलवाल, हर्षित पाल, कमल पाल, अनिल पाल, ललित पांडेय, सनी कपूर, रामू गुप्ता, राजू प्रजापति, वाशु नाथ गोस्वामी, पल्लवी गोयल, चंदन जोशी, कमल गोयल, नीरज मिश्रा और मयंक जोशी सहित अनेक श्रद्धालु एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भक्ति, संगीत और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन ने श्याम भक्तों के लिए एक यादगार आध्यात्मिक माहौल तैयार किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page