Connect with us

उत्तराखण्ड

अधिवक्ता शिवांशु जोशी बने जिला बार एसोसिएशन नैनीताल के प्रेस सचिव

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन, नैनीताल ने अधिवक्ता शिवांशु जोशी को संगठन का प्रेस सचिव मनोनीत किया है। इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली द्वारा अध्यक्ष भगवत प्रसाद की सहमति से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया। आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

एसोसिएशन ने अधिवक्ता शिवांशु जोशी को यह जिम्मेदारी उनके समर्पण, उल्लेखनीय कार्य और संगठन के प्रति योगदान को देखते हुए सौंपी है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रूवाली, उपाध्यक्ष शंकर चौहान, उप सचिव दीपक दत्त पांडेय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रीति साह, तारा आर्या, शशांक कुमार, गौरव कुमार समेत अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page