Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्दुचौड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 318 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

 

हल्दूचौड़,7 अगस्त 2026। प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दुचौड़ में आयोजित मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर के द्वितीय दिवस का सफल आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में आयोजित शिविर में क्षेत्रवासियों को विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं, जांच एवं उपचार सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में जनरल मेडिसिन, बाल रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग, दंत चिकित्सा, आयुष, मानसिक स्वास्थ्य, टीबी जांच एवं परामर्श, एनसीडी स्क्रीनिंग, प्रयोगशाला जांच, एक्स-रे, ईसीजी, परिवार कल्याण सेवा, आयुष्मान भारत योजना, आभा आईडी निर्माण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच कराई।

शिविर के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर कन्याल ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी एवं जनकेंद्रित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है। मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं, आवश्यक जांच एवं उपचार सुविधाएं आमजन के नजदीक पहुंचाई जा रही हैं। इससे लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही गंभीर बीमारियों की शीघ्र पहचान और उपचार में भी मदद मिल रही है।

318 लोगों ने कराया पंजीकरण

शिविर के द्वितीय दिवस में कुल 318 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। इनमें 67 बच्चों का बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण, 42 मरीजों को अस्थि रोग परामर्श, 54 मरीजों का चर्म रोग उपचार तथा 16 मरीजों का मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण किया गया।

इसके अतिरिक्त 294 लोगों की ब्लड प्रेशर जांच, 163 लोगों की ब्लड शुगर जांच, 175 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 24 लोगों की नेत्र जांच, 34 लोगों की दंत जांच, 82 लोगों की रक्त जांच तथा 116 लोगों के एक्स-रे किए गए।

शिविर में 110 लोगों की आभा आईडी बनाई गई, जबकि 12 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। विभिन्न जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान और आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. पार्थ, डॉ. शुभम दुमका, डॉ. राजदीप बिंद्रा, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. शालिनी कपूर, डॉ. सी.एस. टोलिया, डॉ. कनिका पंत, हरीश चंद फोलोरिया, मदन गोस्वामी, कैलाश चंद्र, कमलेश चंद, मंजू आर्या, श्वेता शर्मा, उषा रेकवाल, अंजली अधिकारी, रेनू, दीपिका आर्या सहित आईईसी अधिकारी दीवान बिष्ट एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page