Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वित्त समिति की 20वीं बैठक सम्पन्न,,

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वित्त समिति की 20वीं बैठक विश्वविद्यालय के सभागार में कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पिछली (19वीं) वित्त समिति बैठक के कार्यवृत्त तथा उस पर की गई अनुपालना की पुष्टि का विषय समिति के समक्ष रखा गया।बैठक में टाइप-3 और टाइप-4 आवासों के निर्माण हेतु शेष राशि उपलब्ध न होने की स्थिति में शासन को पत्र भेजने पर सहमति व्यक्त की गई। एम.पी.डी.डी. विभाग एवं अध्ययन केंद्रों में वार्षिक पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तकों के निशुल्क वितरण पर समिति के सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की और विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि इससे अनेक विद्यार्थियों को लाभ होगा और प्रदेश में शिक्षा प्रसार को और बल मिलेगा।बैठक में पूर्व छात्र परिषद के लिए सदस्यता शुल्क निर्धारण, कौशल आधारित कार्यक्रमों से संबंधित शुल्क में अध्ययन केंद्रों की हिस्सेदारी तय करने तथा विश्वविद्यालय की निधियों के बेहतर प्रबंधन हेतु प्रस्तावित वित्तीय नीति पर भी विस्तृत चर्चा हुई।इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय संबंध प्रकोष्ठ के लिए नया बजट प्रकोष्ठ बनाने का विषय, योजना बोर्ड, परीक्षा समिति, प्रवेश समिति, मान्यता बोर्ड एवं विद्यापरिषद की हालिया बैठकों में प्रस्तुत वित्तीय प्रस्तावों को भी समिति के समक्ष रखा गया, जिन पर समिति ने सहमति व्यक्त की।बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय भी प्रस्तुत किए गए। सदस्य सचिव एवं वित्त नियंत्रक एस.पी. सिंह द्वारा सभी प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए और अंत में सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page