उत्तराखण्ड
2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : सुरेश भट्ट



हल्द्वानी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने शुक्रवार को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंबा कॉलोनी, कुसुमखेड़ा में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए विभिन्न विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
जनसंवाद के दौरान सुरेश भट्ट ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आपसी समन्वय के साथ उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देने का काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की इस गति को बनाए रखने और जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती देने के लिए वर्ष 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनना जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और समर्थन से भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से जीत हासिल करेगी।
सुरेश भट्ट ने स्थानीय लोगों से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसंवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर आनंद पांडे, बीडी जोशी, पूरन भाकुनी, शंकर दत्त तिवारी, भुवन गुरुरानी, भुवन पांडे, गोविंद पांडे, आनंद त्रिपाठी, चंद्रशेखर उपाध्याय, जीवन पंत, लता त्रिपाठी, नीमा उपाध्याय, उमेश पाठक, नवीन पाठक, राकेश भट्ट, चेतना जोशी, उमा पाठक, नीरज पांडे, विपिन तिवारी, हेम तिवारी, दीप कर्नाटक और ललित लोहनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।







