Connect with us

उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा बवाल के बाद जिलाधिकारी ने किए 120 शस्त्र लाइसेंस…

हलद्वानी जिलाधिकारी बंदना सिंह ने बनभूलपुरा बवाल के बाद प्रशासन और पुलिस लगातार एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने इस दंगे में शामिल 30 उपद्रवियों को अभी तक गिरफ्तार किया है। बड़ी संख्या में पुलिस ने उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन बड़ी खबर यह निकल कर आ रही है। डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कड़ा एक्शन लेते हुए थाना बनभूलपुरा के अंतर्गत 120 शस्त्र लाइसेंस कैंसल कर दिए हैं।उन्होंने बताया कि मामले की संवेदनशीलता और हालातो को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में वहां के 120 शस्त्र लाइसेंस कैंसल कर दिए गए हैं। फिलहाल अभी वहां पर कर्फ्यू जारी है, लेकिन जरूरत के सामान को प्रशासन द्वारा वहां के रहने वाले लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी और शस्त्र लाइसेंस की जांच की जा रही है और उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। ,,

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page