Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में 64.80 लाख की 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बुलंदशहर से स्मैक लाकर बेचने की फिराक में था आरोपी

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी में 216 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 64.80 लाख रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को हल्द्वानी मंडी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी गेट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को 216 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान सतीश कुमार (30 वर्ष), पुत्र ईश्वरी प्रसाद, निवासी ग्राम गालिबपुर, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हल्द्वानी की बड़ी मंडी में सब्जी का कारोबार करता है। अधिक पैसा कमाने के लालच में वह अपने गांव के एक व्यक्ति के कहने पर बुलंदशहर से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी लाया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश में पूर्व में एनडीपीएस के एक मामले में जेल जा चुका है। उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 392/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार तथा एसओजी के हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, त्रिलोक रौतेला और कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा व भानू ओली शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने गिरफ्तारी टीम को 2,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page