Connect with us

उत्तराखण्ड

स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का अनावरण, 12 विधानसभाओं के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में शुक्रवार को सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का अनावरण किया गया। प्रतियोगिता में संसदीय क्षेत्र की 12 विधानसभाओं से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने ट्रॉफी का अनावरण करते हुए कहा कि सांसद खेल ट्रॉफी का आयोजन खेल महाकुंभ के माध्यम से किया जा रहा है। इसके लिए न्याय पंचायत स्तर से खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसके बाद विधानसभा स्तर पर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया है।

अजय टम्टा ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और समर्पण की भावना विकसित होती है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देने के साथ ही युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रखने तथा मोबाइल तक सीमित होती जा रही जीवनशैली से बाहर निकालने में भी सहायक हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने कहा कि सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में 12 विधानसभाओं के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। खेलों से व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है और खिलाड़ियों में अनुशासन, समर्पण तथा टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ ही खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की।

इस अवसर पर दर्जाधारी गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई समेत जनप्रतिनिधि, खेल विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page