Connect with us

उत्तराखण्ड

सेवा ही संकल्प’ के तहत अजय भट्ट ने किया पौधरोपण, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

हल्दूचौड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के हल्दूचौड़ मंडल में आयोजित विभिन्न सेवा कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण के साथ स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

हल्दूचौड़ मंडल में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने पौधरोपण किया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

इसके बाद सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल जिला पंचायत की ओर से हल्दूचौड़ क्षेत्र में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान में जुटे पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़कर इसे जन-जन का अभियान बनाया है। स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला जनअभियान है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रकृति की सेवा, समाज की सेवा और राष्ट्र की सेवा ही ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान का मूल भाव है। स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सांसद ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका, जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, कमलेश चंदोला, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, प्रताप रैकवाल, ग्राम प्रधान कार्तिक बमेटा सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page