उत्तराखण्ड
सीआरपीएफ जवानों के साथ रक्षा बंधन मनाया, विद्यार्थियों ने बांधी राखी
हिमालयी वीरों के प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना को समर्पित रहा आयोजन






कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की सुरक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले वीर जवानों के त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से परिचित कराना तथा उनके प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। विद्यार्थियों ने स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां जवानों की कलाई पर बांधीं और उन्हें रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कहा कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि देश की रक्षा में जुटे जवानों के प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त करने का अवसर भी है। सीआरपीएफ जवानों ने विद्यार्थियों के इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रबंधक श्री करणवीर सिंह गंगोला एवं प्रधानाचार्या श्रीमती राधा ऐठानी ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, संवेदनशीलता, सम्मान, सेवा-भाव और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय है।
रक्षा बंधन का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए महज एक उत्सव न रहकर राष्ट्र की सुरक्षा में समर्पित वीर जवानों के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का भावपूर्ण अवसर बन गया।

















