उत्तराखण्ड
सीआरपीएफ केंद्र गोलापार में कम्पोस्टिंग मशीन का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण



इसी क्रम में सीआरपीएफ केंद्र द्वारा अपने परिसर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कम्पोस्टिंग मशीन के माध्यम से गीले कूड़े से परिसर में ही खाद तैयार कर उसका उपयोग किया जाएगा। इससे कूड़े के परिवहन पर होने वाले खर्च में कमी आएगी और ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कूड़े का अतिरिक्त दबाव भी कम होगा।
सीआरपीएफ के कमांडिंग ऑफिसर श्री लीलाधर महरानियां ने बताया कि जल्द ही सीआरपीएफ के आवासीय परिसर में भी गीले कूड़े के निस्तारण के लिए कम्पोस्टिंग पिट का निर्माण कराया जाएगा।
नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि कूड़े के सफल निस्तारण के लिए नगर निगम द्वारा बीडब्ल्यूजी गतिविधियों के साथ तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बल्क वेस्ट जनरेटरों को अपने गीले कूड़े का निस्तारण स्वयं करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
नगर निगम के अनुसार सीआरपीएफ केंद्र स्वयं का कम्पोस्टर लगाने वाला तीसरा बल्क वेस्ट जनरेटर है। नगर आयुक्त ने सभी BWG प्रतिष्ठानों से अपील की कि वे अपने गीले कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था स्वयं सुनिश्चित करें और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन करें।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा, कमांडिंग ऑफिसर श्री लीलाधर महरानियां, गणेश भट्ट एवं डॉ. आई.पी. पंत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

















