Connect with us

उत्तराखण्ड

सपा उत्तराखंड की प्रदेश, जिला और महानगर कार्यकारिणियां भंग

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने जारी किए आदेश, जल्द होगा नई कार्यकारिणियों का गठन

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संगठन में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से समाजवादी पार्टी उत्तराखंड की समस्त प्रदेश, जिला एवं महानगर कार्यकारिणियों को भंग करने की घोषणा की है।

प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश एवं निर्देश के अनुपालन में प्रदेश संगठन के साथ-साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठों में की गई नियुक्तियों को भी तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को नए सिरे से मजबूत और सक्रिय करने के लिए जल्द ही पूरे प्रदेश का भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी राय और सुझाव लिए जाएंगे तथा नई प्रदेश, जिला एवं महानगर कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा।

अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी के सभी प्रकोष्ठों का भी नए सिरे से गठन किया जाएगा। संगठन में मेहनती, जुझारू और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी तथा योग्य कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी समय में समाजवादी पार्टी को उत्तराखंड में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर व्यापक कार्य

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page