Connect with us

उत्तराखण्ड

वीकेंड पर कैंची धाम समेत नैनीताल के पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर उमड़ा सैलाब, यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस

नैनीताल । वीकेंड के चलते नैनीताल जनपद के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों कैंची धाम, नैनीताल, भीमताल और मुक्तेश्वर में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से विभिन्न मार्गों पर यातायात का दबाव बना हुआ है। ऐसे में नैनीताल पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार मोर्चे पर डटी हुई है।

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संबंधित थाना, चौकी, CPU एवं ट्रैफिक पुलिस की टीमें सुबह से ही यातायात को व्यवस्थित करने के साथ पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही हैं।

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, शटल सेवा से कराए जा रहे दर्शन। वीकेंड पर श्री कैंची धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए पुलिस द्वारा यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची धाम भेजा जा रहा है, जिससे वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने के साथ दर्शन व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखा जा सके।

श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण में जुटे हुए हैं।

पुलिस ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से की सहयोग की अपील

नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि—

निर्धारित कतार में ही चलें और कतार बदलकर दूसरी लाइन में जाने से बचें। वाहन चालक अनावश्यक ओवरटेकिंग न करें।।यातायात दबाव के दौरान धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में लेन न बदलें। पुलिस एवं यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।।सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन रोककर यातायात बाधित न करें। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें।।सड़क किनारे अथवा प्रतिबंधित स्थानों पर पार्किंग न करें।। नैनीताल पुलिस ने कहा कि यातायात को सुचारु बनाए रखने में प्रत्येक पर्यटक और श्रद्धालु का सहयोग महत्वपूर्ण है। सभी के सहयोग से वीकेंड के दौरान हजारों यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page