Connect with us

उत्तराखण्ड

लोक भवन में तीन दिवसीय अखंड पाठ का समापन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ग्रहण किया प्रसाद

देहरादून, 14 सितंबर 2026। लोक भवन, देहरादून में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय अखंड पाठ का सोमवार को विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया।

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मुख मत्था टेका तथा देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए अरदास की। उन्होंने प्रदेश में आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति की कामना भी की।

इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्रीमती सविता कपूर, हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, डीजीपी श्री दीपम सेठ, सचिव राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, विधि परामर्शी श्री कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page