Connect with us

उत्तराखण्ड

लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी गठित, शालिनी गुप्ता बनीं अध्यक्ष

मीनाक्षी गुप्ता को चुना गया करवाचौथ क्वीन, हर्षोल्लास के साथ मनाया पर्व

हल्द्वानी। लायनेस क्लब हल्द्वानी की वार्षिक बैठक होटल ब्लू स्काई में आयोजित की गई। इस दौरान सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। शालिनी गुप्ता को क्लब का नया अध्यक्ष, पूनम सैनी को सचिव और सरिता अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में करवाचौथ का पर्व भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें मीनाक्षी गुप्ता को करवाचौथ क्वीन चुना गया।

बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष तनुजा जोशी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को विधिवत कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों और क्लब को नई दिशा देने के लिए आभार व्यक्त किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष द्वारा स्थापित मानकों को बनाए रखते हुए क्लब समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की बात कही।

कार्यक्रम में इंदु अग्रवाल, रीता अग्रवाल, सुचित्रा, ऊषा मुकेश, कामिनी पाल, संगीता अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, श्यामली, रूपम अग्रवाल, नीलम जोशी, अंकिता गुप्ता, प्रीति जायसवाल, पल्लवी जोशी, भारती सिंघल, प्रीता जैन, छवि गोयल, मीना अग्रवाल, नीतू गुप्ता, गीतू केसरवानी, अलका वार्ष्णेय, पूनम सैनी और मीनाक्षी गुप्ता सहित क्लब की अनेक सदस्य मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर करवाचौथ का पर्व मनाया और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page