उत्तराखण्ड
लायनेस क्लब हल्द्वानी का बालकृष्ण महोत्सव धूमधाम से संपन्न

हल्द्वानी, 24 अगस्त। लायनेस क्लब हल्द्वानी की ओर से रविवार को बालकृष्ण महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती आभा शर्मा रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप में प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान वेशभूषा एवं थाल भोग सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
0 से 3 वर्ष वेशभूषा प्रतियोगिता में ह्रदयांश पांडे ने प्रथम, रक्षिता ने द्वितीय तथा सौम्या सनवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
थाल भोग सज्जा प्रतियोगिता में श्रीमती कुसुमलता प्रथम, श्रीमती रचना देवल द्वितीय तथा श्रीमती नीमा गोस्वामी तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका श्रीमती आभा शर्मा, श्रीमती भूमिका भंडारी, श्रीमती तनुजा मेलकानी, श्रीमती सीमा देवल, श्रीमती इंदु अग्रवाल एवं श्रीमती सरिता अग्रवाल ने निभाई। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती तनुजा जोशी, सचिव श्रीमती शालिनी गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती पूनम सैनी सहित क्लब की समस्त सदस्य उपस्थित रहीं। समापन अवसर पर क्लब अध्यक्ष तनुजा जोशी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
पूनम सैनी ,मीडिया प्रभारी, लायनेस क्लब हल्द्वानी

















