Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी का जोरदार स्वागत, 2027 के चुनाव को लेकर पार्टी ने भरी हुंकार

रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों वाहनों के काफिले, ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओसियन सिंह यादव के नेतृत्व में छात्र सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर पहुंचने पर हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी का स्वागत किया। इसके बाद रुद्रपुर सिटी क्लब में समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव एवं उनके समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के पश्चात सिटी क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को मजबूत, सक्रिय और जनाधार वाला संगठन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। संगठन में जिम्मेदारी उन्हीं कार्यकर्ताओं को दी जाएगी, जो पार्टी के प्रति निष्ठा के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

2027 का विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने का ऐलान

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत की जाएगी। यदि कांग्रेस की ओर से सम्मानजनक सीटें मिलती हैं तो गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं, यदि सीटों को लेकर सहमति नहीं बनती है तो समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरने के लिए भी तैयार है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रमुख लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इसके साथ ही युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और बूथ तक सक्रिय किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव, समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओसियन सिंह यादव, अरविंद कुमार दिवाकर, अमित कुमार, राम सिंह सागर, जावेद सिद्दीकी, मजहर रिजवी, गुलाब सिंह, नदीम अख्तर, हनीफ गांधी, दानिश चौधरी, मनमोहन यादव, शरीफ अंसारी, अरशद अय्यूब, एडवोकेट मनमोहन यादव, शेर सिंह, जितेंद्र यादव, विक्रम यादव, सनी गुप्ता, प्रवीण पाल, जावेद मिकरानी, शकील अंसारी, अजय चौधरी, अंकुर चौधरी, सूरज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में रुद्रपुर के कई सम्मानित अधिवक्ताओं सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page