Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने की शिष्टाचार भेंट, अरुणाचल के जनजातीय विद्यार्थियों से भी किया संवाद

देहरादून,, 16 नवम्बर। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से सोमवार को लोक भवन में पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ दून संस्कृति स्कूल में अध्ययनरत अरुणाचल प्रदेश के जनजातीय विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

इस दौरान राज्यपाल डॉ. बिसेन ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी शिक्षा, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और व्यक्तिगत अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी बातचीत की।

मुलाकात के दौरान जनजातीय समुदाय के सामाजिक एवं शैक्षिक विकास, शिक्षा के बेहतर अवसरों और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। देश की विविध सांस्कृतिक विरासत और परंपराएं हमारी एकता को मजबूत बनाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।।यह मुलाकात विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता, आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page