Connect with us

उत्तराखण्ड

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: टाटा स्ट्राइव व बजाज का निःशुल्क ऑटोमोबाइल प्रशिक्षण

हल्द्वानी। युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से Tata STRIVE एवं Bajaj की ओर से दो माह का निःशुल्क Short-Term Automobile Training Course आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के साथ युवाओं को रोजगार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने के साथ Placement Support भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऑटोमोबाइल क्षेत्र से संबंधित व्यावहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है, जबकि आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

प्रशिक्षण का आयोजन Govt. ITI, धनमिल रोड, डहरिया, हल्द्वानी में किया जाएगा। इच्छुक युवा प्रवेश एवं अन्य जानकारी के लिए विनय शुक्ला (मोबाइल: 73551 26870) से संपर्क कर सकते हैं।

सीमित सीटों के कारण इच्छुक अभ्यर्थियों से शीघ्र संपर्क कर प्रवेश लेने की अपील की गई है। यह प्रशिक्षण युवाओं के लिए ऑटोमोबाइल क्षेत्र में कौशल हासिल कर रोजगार के अवसर प्राप्त करने का बेहतर माध्यम साबित हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page