Connect with us

उत्तराखण्ड

महिलाओं के लिए ‘हनुमान अंश’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन

महापौर गजराज सिंह बिष्ट की पहल, बाबा नीम करोली महाराज के प्रेम, सेवा और भक्ति के संदेश से रूबरू हुईं महिलाएं

हल्द्वानी, 15 सितंबर 2026। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट की पहल पर मंगलवार को हल्द्वानी की सम्मानित महिलाओं के लिए आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। वॉकवे मॉल स्थित सिनेमा हॉल में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित विशेष प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने फिल्म देखी।

बाबा नीम करोली महाराज के जीवन एवं आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित इस फिल्म के माध्यम से महिलाओं को बाबा के प्रेम, भक्ति, सेवा, मानवता और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े संदेशों को जानने-समझने का अवसर मिला। फिल्म ने दर्शकों को आध्यात्मिक मूल्यों के साथ समाज में सेवा, सद्भाव और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि बाबा नीम करोली महाराज का जीवन प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश देता है। ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में लोगों को अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि बाबा की शिक्षाएं आज भी समाज को प्रेम, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करती हैं।

महापौर ने कहा कि शहर में ऐसे सकारात्मक, संस्कारपूर्ण और आध्यात्मिक आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फिल्म के विशेष प्रदर्शन के बाद उपस्थित महिलाओं ने महापौर की इस पहल की सराहना की। महिलाओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आध्यात्मिक सोच को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मकता, सेवा भावना और संस्कारों को बढ़ावा देने में सहायक हैं।

कार्यक्रम में हल्द्वानी की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने फिल्म का विशेष प्रदर्शन देखा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page