Connect with us

उत्तराखण्ड

भारत विकास परिषद ने 150 बच्चों का कराया स्वास्थ्य एवं दंत परीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भगत सिंह शाखा ने लगाया शिविर, बच्चों को बांटी स्वास्थ्य व स्वच्छता किट

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भारत विकास परिषद की भगत सिंह शाखा की ओर से जेल रोड चौराहा, कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य एवं दंत परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यालय के करीब 150 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं दांतों की जांच की गई। साथ ही बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

शिविर में डॉ. श्रेया मेहता ने बच्चों के दांतों का परीक्षण करते हुए उन्हें नियमित रूप से दांतों की सफाई करने, संतुलित एवं उचित खान-पान अपनाने तथा दांतों से संबंधित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य की भी जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।

भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा की ओर से बच्चों को डेंटल किट, साबुन तथा व्यक्तिगत स्वच्छता एवं देखभाल से संबंधित आवश्यक सामग्री की किट भी वितरित की गई। परिषद सदस्यों ने बच्चों को स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया।

परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच बेहद जरूरी है। केवल बीमारी का उपचार ही नहीं, बल्कि बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी महत्वपूर्ण है। ऐसे शिविर बच्चों में कम उम्र से ही स्वस्थ आदतें विकसित करने में मददगार साबित होते हैं।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा की एकता अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, समर्थ अग्रवाल, आयुष जैन, अंकित अग्रवाल, शैलेंद्र दानू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page