Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री धामी समेत दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद दिनेश आर्य ने मंगलवार को देहरादून विधानसभा में अपना नामांकन पत्र सफलतापूर्वक दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसदगण, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी तथा भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

नामांकन के बाद दिनेश आर्य ने भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा संगठन और प्रदेश के हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने नामांकन के अवसर पर उपस्थित मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसदों, मंत्रियों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी से मिले स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं उनके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

दिनेश आर्य के नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए राज्यसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एकजुटता का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page