Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रभु राम की बारात को भव्य बनाने की तैयारियां तेज

शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के साथ हुई बैठक, विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

हल्द्वानी। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से आयोजित होने वाली प्रभु राम जी की भव्य बारात को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बारात को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम सभागार में शहर की प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर अपने सुझाव दिए।

बैठक में महापौर गजराज बिष्ट, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, भगवान सहाय अग्रवाल, समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा, हैप्पी अटवाल, विवेक शर्मा, संरक्षक प्रदीप बिष्ट, चौधरी समर पाल, शिव कपूर, अमित असवानी, सन्नी कपूर, पदमपाल, हेमंत साहू, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, पूरन, सागर, योगिता बनोला, मनीष पाल, स्पर्श लम्बा सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा एवं रूपेंद्र नागर ने बताया कि प्रभु राम जी की भव्य बारात 11 अक्टूबर को दोपहर दो बजे लटूरिया आश्रम, बरेली रोड से रामलीला मैदान के लिए प्रस्थान करेगी। इससे पूर्व 10 अक्टूबर को अयोध्या से आई भगवान श्रीराम के चरणों की मेहंदी महिलाओं द्वारा सजाई जाएगी। मेहंदी की रात टी-सीरीज के कलाकार हरजीत दीवाना अपनी प्रस्तुति देंगे।

मीडिया प्रभारी हेमंत साहू एवं कार्यक्रम सहसंयोजक शिव कपूर ने बताया कि बारात में उत्तराखंड की लोक एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को भी प्रदर्शित किया जाएगा। विभिन्न राज्यों की आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां बारात का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को भी एक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है।

समिति पदाधिकारियों के अनुसार प्रभु राम जी की बारात में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए समिति के साथ शहर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी तैयारियों में जुटी हुई हैं। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, सहभागिता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर भी चर्चा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page