Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रतापपुर चकलुवा में सुरेश भट्ट ने किया जनसंवाद, 2027 में भाजपा की हैट्रिक लगाने का किया आह्वान

केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, कार्यकर्ताओं से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

कालाढूंगी। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के प्रतापपुर चकलुवा में स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंवाद कर आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2027 में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने और पार्टी की हैट्रिक सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

प्रतापपुर चकलुवा में श्री भरत बसेड़ा के आवास पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सुरेश भट्ट ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनकल्याण, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने की अपील करते हुए कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और उत्तराखंड में भाजपा की हैट्रिक लगेगी।

इस अवसर पर मनोज बसेड़ा, दिवान बसेड़ा, सुरेंद्र बसेड़ा, जयराज पुखलिया, राजेंद्र बसेड़ा, नवीन लोहनी, पूरन बसेड़ा, देविदत्त जोशी, किशन लोहनी, विपिन जोशी, भैरव बोहरा, कैलाश जोशी, नंदन बोहरा, हीरा शाही, पूरन चुफाल एवं विषन राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page