Connect with us

उत्तराखण्ड

पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

कनिका वासुदेवा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, सामाजिक व सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

हल्द्वानी। कैनाल रोड स्थित होटल ब्लू स्काई में पंजाबी वूमेंस क्लब, हल्द्वानी की वर्ष 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संस्था की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक मंडल एवं अध्यक्ष द्वारा सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शैश पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष कनिका वासुदेवा ने कहा कि पंजाबी वूमेंस क्लब लगातार सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। क्लब की ओर से प्रत्येक वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और आने वाले समय में भी नई रूपरेखा के साथ सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से करवाचौथ मेला, लोहड़ी मेला, रक्तदान शिविर, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ इन गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

नई कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल में रीना मानसेरा, रश्मि राजपाल, उपमा सेठी, नीलिमा सडाना, नीतू साहनी, प्रिया सहगल, पूनम क्वात्रा और किरण कक्कड़ को शामिल किया गया है।

उपाध्यक्ष पद पर संगीता गांधी, नीति थरेजा, पूजा बग्गा, कनी मल्होत्रा एवं चेष्टा सडाना को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर आस्था गुंबर और ऐमा साहनी, जबकि सचिव पद पर गुंजन सडाना, सीमा बत्रा, एकता वर्मा एवं भूमिका बांगा को मनोनीत किया गया।

इसी क्रम में संयुक्त सचिव पद पर बबीता जुनेजा, ज्योति अरोड़ा एवं आकांक्षा सूरी, कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना गुलाटी तथा सह-कोषाध्यक्ष पद पर अर्चना जुनेजा और शालिनी गुंबर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मीडिया प्रभारी के रूप में सुरभि राजपाल, किट्टी प्रभारी के रूप में आंचल खन्ना एवं संजू अरोड़ा तथा अन्य दायित्वों के लिए अंजु मोंगा और सरिता नरूला को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं।

कार्यक्रम के दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों ने क्लब के सामाजिक एवं सेवा कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page