उत्तराखण्ड
नगर आयुक्त आईएएस आशिमा गोयल ने सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए गठित की पांच टीमें, 15 वार्डों की सौंपी जिम्मेदारी

गठित टीमों में पहली टीम की जिम्मेदारी नगर आयुक्त आईएएस आशिमा गोयल के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक शुभम खेर को सौंपी गई है। इस टीम को वार्ड संख्या 3, 4 और 6 की जिम्मेदारी दी गई है।
दूसरी टीम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ सफाई निरीक्षक दीपक कुमार को शामिल किया गया है। यह टीम वार्ड संख्या 34, 36 और 37 में सफाई व्यवस्था की निगरानी करेगी।
तीसरी टीम में सहायक नगर आयुक्त के साथ सफाई निरीक्षक कार्तिक कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। इस टीम के अंतर्गत वार्ड संख्या 11, 17 और 18 रहेंगे।
चौथी टीम में मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल और सफाई निरीक्षक अंकुर कुमार को शामिल किया गया है। इस टीम को वार्ड संख्या 57, 58 और 60 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं पांचवीं टीम में मुख्य सफाई निरीक्षक चतर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। यह टीम वार्ड संख्या 25, 26 और 27 में सफाई व्यवस्था की निगरानी करेगी।
नगर आयुक्त आशिमा गोयल की इस पहल का उद्देश्य शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित करना, नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करना और स्वच्छता संबंधी समस्याओं का समय पर समाधान करना है। टीमों के गठन से सफाई कार्यों की जवाबदेही बढ़ने और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है







