Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में ऑल इंडिया सीनियर्स टेनिस टूर्नामेंट-2026 का रंगारंग आगाज, पहले दिन कोर्ट पर दिखा खिलाड़ियों का दम

चार कोर्टों पर खेले गए रोमांचक मुकाबले, अशोक कुमार ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन; रविवार को होंगे सेमीफाइनल और फाइनल

देहरादून।  शांति टेनिस एकेडमी, डालनवाला में शनिवार को ऑल इंडिया सीनियर्स टेनिस टूर्नामेंट-2026 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। उत्तराखंड के सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एवं उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार (आईपीएस) ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सुबह आठ बजे से डबल्स मुकाबलों का आगाज हुआ। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के सह-प्रायोजक हमेलिया टावर्स, इंडियन ट्री, ट्वेंटी टू हाइट्स तथा एसटीए हैं। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के महासचिव सुमित गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में ओपन डबल्स, कंबाइंड 90, कंबाइंड 110 और कंबाइंड 125 आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। कंबाइंड वर्ग में दोनों खिलाड़ियों की आयु का योग निर्धारित श्रेणी के अनुरूप होना आवश्यक है। मुख्य प्रतियोगिता के प्रथम दौर में कोई मैच नहीं जीतने वाली जोड़ी ही लकी डबल्स में प्रतिभाग कर सकेगी। वहीं, प्रत्येक खिलाड़ी मुख्य प्रतियोगिता में अधिकतम दो अलग-अलग आयु वर्गों में हिस्सा ले सकता है।

चार कोर्टों पर हुए रोमांचक मुकाबले प्रतियोगिता के पहले दिन कोर्ट नंबर-1 पर अमित दुआ एवं मनोज सेवा ने प्रवेश बाबू और संदीप डबराल को 7-1 से हराया। अयाज शेख एवं सुधीर पांडेय ने 7-4 से जीत दर्ज की। वीरेंद्र साह एवं अमर जगाती ने राकेश और दिनेश नागपाल को 7-1 से तथा सिवेश थापा एवं आशीष भंडारी ने पंचपाल और मयंक शेखर पंत को 7-6 से पराजित किया। परमदीप सिंह कोहली एवं सत्यकाम को वॉकओवर मिला।

कोर्ट नंबर-2 पर रितुराज सिंह पटवाल एवं देवाशीष सिंह ने 7-6 से, सचिन कुमार एवं राहुल मेहता ने 7-0 से तथा अनिल निगम एवं देवशंकर मिश्रा ने 7-2 से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। राजेंद्र सिंह मेहता एवं गिरधारी लाल उपाध्याय को भी वॉकओवर मिला।

कोर्ट नंबर-3 पर पवन जैन एवं चंद्र भूषण ने 125+ आयु वर्ग में 7-2 से जीत दर्ज की। 110+ वर्ग में अरविंद भसीन एवं आशीष बिष्ट ने जय प्रकाश चौधरी और सुमित यादव को 7-2 से हराया। सहज सेठी एवं उनके साथी ने सुमित गोयल और मनोज गुप्ता को 7-5 से पराजित किया। अपूर्व हटवाल एवं धनानंद ने भी जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई। एसपी सिंह एवं राजीव नेगी तथा प्रवेश बाबू एवं संदीप डबराल की जोड़ियों को वॉकओवर मिला।

कोर्ट नंबर-4 पर एचएस बिष्ट एवं सत्यकाम गोस्वामी ने 125+ आयु वर्ग में 7-0 से शानदार जीत दर्ज की। 30+ डबल्स वर्ग में रितुराज सिंह पटवाल एवं संचित जैन ने 7-6 से मुकाबला अपने नाम किया। मुकेश बजाज एवं अविनाश कुंवर ने 7-2 से तथा अशोक कुमार एवं जय प्रकाश चौधरी ने 7-4 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। गुंजनदीप सिंह एवं मधु चावला को वॉकओवर मिला।

मुख्य रेफरी ने संभाला मुकाबलों का संचालन प्रतियोगिता के सभी कोर्टों पर मुकाबलों का सफल संचालन मुख्य रेफरी तुषार शर्मा ने किया। वह वर्तमान में डीटीए देहरादून के संयुक्त सचिव एवं शांति टेनिस एकेडमी के मुख्य कोच हैं।

इस अवसर पर उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार, महासचिव सुमित गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र चौहान, मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश नागपाल, शांति टेनिस एकेडमी के निदेशक एवं यूटीए के संरक्षक पीके वालिया तथा डीटीए नैनीताल के उप सचिव अमर जगाती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार, 15 नवंबर को शेष सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले सुबह से खेले जाएंगे। इसके साथ ही टूर्नामेंट के विजेताओं का फैसला होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page