Connect with us

उत्तराखण्ड

तल्ली बमौरी वार्ड-9 में स्वास्थ्य विभाग का घर-घर सर्वे, 31 लोगों की जांच; पेयजल के सैंपल लिए

 

हल्द्वानी,, 08 अक्टूबर 2026। जनपद में जलजनित रोगों, डेंगू, मलेरिया और अन्य वेक्टर-बोर्न बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर तल्ला बमौरी के वार्ड नंबर-9 में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर सर्वेक्षण और स्वास्थ्य जांच की।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हल्द्वानी ब्लॉक डॉ. ममता सिंह के नेतृत्व में एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान 31 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। टीम ने लोगों से डायरिया, उल्टी, पीलिया सहित जलजनित रोगों से संबंधित लक्षणों की जानकारी ली। जांच के दौरान सभी लोग स्वस्थ पाए गए।

पेयजल के सैंपल लेकर की गई क्लोरीनेशन की जांच

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में पेयजल के सैंपल भी लिए और क्लोरीनेशन की जांच की। जांच में सभी सैंपल मानकों के अनुरूप पाए गए। वहीं तीन पेयजल सैंपल विस्तृत जांच के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लोगों को सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

टीम ने क्षेत्रवासियों को जलजनित रोगों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के संबंध में जागरूक किया। लोगों से पानी को उबालकर पीने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा डायरिया, उल्टी, पीलिया या अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल जनपद में जलजनित रोगों, डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर-बोर्न रोगों की निगरानी और सर्विलांस की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि क्षेत्र में इस प्रकार की किसी बीमारी का मामला सामने आने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। इसके लिए मोबाइल नंबर 9410119773 पर संपर्क किया जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि जनपद में जलजनित एवं वेक्टर-बोर्न रोगों की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वेक्षण, स्वास्थ्य जांच, पेयजल परीक्षण, क्लोरीनेशन, रोग निगरानी और जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य समय रहते संभावित संक्रमण की पहचान कर आवश्यक कदम उठाना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page