उत्तराखण्ड
टनकपुर में आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा महाकुंभ एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल


टनकपुर। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 9वें प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में टनकपुर में आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा महाकुंभ एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सा, योग एवं भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में देश-विदेश से आए प्राकृतिक चिकित्सा, योग एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, चिकित्सकों और प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। संगोष्ठी के माध्यम से प्राकृतिक चिकित्सा की उपयोगिता, स्वस्थ जीवनशैली और रोगों से बचाव में प्राकृतिक उपचार पद्धतियों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा भारतीय परंपरा की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। इनके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।







