Connect with us

उत्तराखण्ड

ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज

सीएमओ डॉ. रश्मि पंत की निगरानी में 383 लोगों की जांच, 54 ब्लड सैंपल लिए; तीन मरीज भर्ती

नैनीताल, 14 सितंबर 2026। ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम और प्रभावित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत की सीधी निगरानी में स्वास्थ्य शिविरों, घर-घर सर्वेक्षण और स्वास्थ्य टीमों के माध्यम से लोगों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है।

स्वास्थ्य शिविरों एवं घर-घर जाकर 301 लोगों, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 82 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान 54 ब्लड सैंपल लिए गए और गंभीर लक्षण वाले तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जरूरत के अनुसार मरीजों को दवाएं, जिंक, ओआरएस और क्लोरीन की गोलियां भी वितरित की गईं।

ILBS दिल्ली के विशेषज्ञों ने भर्ती मरीजों का जाना हाल

Institute of Liver and Biliary Sciences (ILBS), नई दिल्ली से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. सत्येंद्र पाल सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ हेपेटोलॉजी तथा डॉ. रेशु अग्रवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ क्लिनिकल वायरोलॉजी एवं श्री आशीष ने बेस अस्पताल हल्द्वानी, मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, सेंट्रल हॉस्पिटल और चंदन हॉस्पिटल में भर्ती ज्योलिकोट क्षेत्र के मरीजों से मुलाकात की।

विशेषज्ञ टीम ने मरीजों के उपचार, दवाओं और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही उपचार की समीक्षा की। टीम के अनुसार मरीजों का इलाज सही दिशा में चल रहा है और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। विशेषज्ञ टीम द्वारा 15 सितंबर को ज्योलिकोट क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

गांव-गांव पहुंच रहा सचल स्वास्थ्य वाहन

सचल स्वास्थ्य वाहन के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता और जलजनित बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक भी कर रही हैं।

वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने दी विशेषज्ञ ओपीडी सेवा

क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी की वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट द्वारा विशेष ओपीडी सेवा प्रदान की गई। इसके अलावा टेली-कंसल्टेंसी, ई-संजीवनी और काउंसलिंग की सुविधा भी लगातार उपलब्ध कराई जा रही है।

सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने की अपील

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि पेयजल को उबालकर अथवा सुरक्षित तरीके से शुद्ध करने के बाद ही उपयोग करें। व्यक्तिगत और आसपास की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या या बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा स्वास्थ्य विभाग की टीम से संपर्क करें।

— चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page