Connect with us

उत्तराखण्ड

ज्योलिकोट में जलजनित रोगों से निपटने का अभियान तेज, 13 सितंबर को विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष ओपीडी

नैनीताल, 12 सितंबर 2026। ज्योलिकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम और प्रभावित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। क्षेत्र में आयोजित विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में अब तक 390 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 81 लोगों की जांच हुई। इसके अलावा 50 ब्लड सैंपल लिए गए और पांच मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया गया।

पीएचसी ज्योलिकोट का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट का अपर जिलाधिकारी सौरव असवाल, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में दवाइयों, बेड, ब्लड सैंपलिंग, जांच सामग्री और उपचार से संबंधित व्यवस्थाएं पर्याप्त एवं दुरुस्त पाई गईं। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को उपचार में परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा जलजनित रोगों से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में लगातार स्क्रीनिंग, उपचार और काउंसलिंग का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जलजनित रोगों की रोकथाम में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और आमजन से अपने क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा पानी उबालकर पीने के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की।

13 सितंबर को विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष ओपीडी

जलजनित रोगों से प्रभावित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के लिए 13 सितंबर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी।

चंदन सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, हल्द्वानी के वरिष्ठ एमडी फिजीशियन डॉ. हिमांशु कुमार और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धांत मेहता सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों की जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श देंगे।

इसके बाद सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी के डॉ. सचिन चक्रवर्ती दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक पीएचसी ज्योलिकोट में विशेषज्ञ ओपीडी सेवाएं प्रदान करेंगे।

इससे पहले 12 सितंबर को सिटी हॉस्पिटल हल्द्वानी के डॉ. जगदीश भंडारी और उनकी टीम ने भी पीएचसी ज्योलिकोट में विशेषज्ञ ओपीडी के माध्यम से मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि 13 सितंबर को आयोजित विशेष ओपीडी का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जलजनित रोग से संबंधित कोई लक्षण या स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल पीएचसी ज्योलिकोट पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page