Connect with us

उत्तराखण्ड

जाजफर्म बस्ती में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव

हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के क्रम में आज सिंथिया स्कूल में जजफार्म बस्ती का बड़े धूमधाम से विजयादशमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रारम्भ शस्त्र पूजन के साथ किया गया। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक जितेंद्र ने संघ के सौ वर्ष के इतिहास को बताते हुए कहा कि इन सौ वर्षों में संघ के स्वयंसेवकों ने बहुत उतार चढ़ाव देखे फिर भी वह अपने राष्ट्र प्रथम के उद्देश्य में अडिग रहे। आज स्वयंसेवकों के राष्ट के प्रति समर्पण से ही हम शताब्दी वर्ष का उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के मन में राष्ट्र और राष्ट्रभक्ति की स्पष्ट कल्पना होना आवश्यक है। राष्ट्रभक्ति के भाव का अभाव होने की वजह से ही वर्षों तक गुलाम रहे। कहा भारत माता की जय बोलने वाला, अपने पूर्वजों एवं मानबिन्दुओं, परंपराओं, संस्कृति पर गौरव करने वाला ही हिन्दू है। संघ वर्ष 1925 से हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य निरंतर कर रहा है। स्वयंसेवकों के त्याग, तपस्या और परिश्रम के बल पर संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बना है। समाज के केंद्र में संघ है और पूरा समाज संघ के विचार को आगे बढ़ा रहा है। शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति के आचार, विचार एवं संस्कार शुद्धि के अभियान में निरंतर काम किया जा रहा है। साथ ही व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। समाज में अमूल चूल परिवर्तनों के लिए सभी को संगठित होना होगा। जिला प्रचारक जितेंद्र ने बताया कि समाज से मतांतरण , जातीय संघर्ष, नशा आदि के विरुद्ध डटकर खड़े रहने का आह्वान किया। विश्व कल्याण के लिए हिंदू समाज का शक्तिशाली होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्य इन पंच परिवर्तनों के माध्यम से संघ समाज की सहायता से राष्ट्र परम वैभव पर ले जाने के लिए प्रयास कर रहा है लेकिन इसके लिए सम्पूर्ण समाज की सहभागिता आवश्यक है। इस मौक उपनगर कार्यवाह नितिन, नगर प्रचार प्रमुख डॉ. नवीन शर्मा, बस्ती प्रमुख भाष्कर लोहनी, शाखा कार्यवाह शेखरानंद पांडे , बिसम्बर कांडपाल, पूरन जोशी, हेम अवस्थी, उमेश बिनवाल समेत अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page