Connect with us

उत्तराखण्ड

जनसेवा, सादगी और संघर्ष की मिसाल थे स्व. गुलाब सिंह

100वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने स्वराज आश्रम में अर्पित की श्रद्धांजलि

हल्द्वानी, 15 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. गुलाब सिंह की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर मंगलवार को स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने स्व. गुलाब सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन को स्मरण किया।

इस अवसर पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह कांग्रेस के समर्पित सिपाही और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध नेता थे। उनका पूरा जीवन जनता और समाज की सेवा के साथ सार्वजनिक जीवन के उच्च आदर्शों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि राजनीति में पद से अधिक महत्वपूर्ण जनता और समाज के प्रति जिम्मेदारी होती है, जिसे स्व. गुलाब सिंह ने अपने जीवन में पूरी निष्ठा के साथ निभाया।

सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह की सादगी, सहजता, संघर्षशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा याद की जाएगी। उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करना केवल उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह का व्यक्तित्व सादगी, संघर्ष और सेवा भावना से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जिस निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया, वह आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि स्व. गुलाब सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं ने अपने संघर्ष और समर्पण से कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह कांग्रेस की विचारधारा और संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी। उनका जीवन नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को यह संदेश देता है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और जनता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने स्व. गुलाब सिंह के आदर्शों एवं मूल्यों को अपने सार्वजनिक जीवन में आत्मसात करने तथा जनहित, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, हरिश मेहता, हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, दयाल तिवारी, डॉ. केदार पलड़िया, डॉ. मयंक भट्ट, , महेशानन्द, भुवन तिवारी,, सतनाम सिंह, गोविंद बगड़वाल, मुकुल बलुटिया, गुरप्रीत सिंह, हर्षित भट्ट, हिमांशु जोशी,, जाकिर हुसैन, संजय साह, मोहम्मद नबी, एडवोकेट मनोज बिष्ट,, संदीप पांडे, मनोज भट्ट, अमित रावत, दिवेश तिवारी, मन्नू गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page