Connect with us

उत्तराखण्ड

घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, भाजपा शुरू करेगी सेवा संकल्प अभियान

 

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे तक दीप प्रज्वलन का आह्वान, विकसित भारत-2047 के संकल्प का बनेगा प्रतीक

देहरादून, 15 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेगी। अभियान के प्रथम चरण में 17 सितंबर की शाम प्रदेशभर में घर-घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। भाजपा के अनुसार यह दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इस संबंध में मीडिया और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से वीडियो संदेश जारी कर प्रदेशवासियों से अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन को सदैव सेवा भाव के साथ देखा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि 17 सितंबर को युवा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद एक माह तक समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसुविधाओं और जनसेवा के लिए किए गए कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने के कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देशवासियों के जीवन की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों के प्रति आभार शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। इसी भावना को व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को प्रत्येक परिवार से अपने घर के आंगन में शाम 6 से 7 बजे तक ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की गई है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करने का आह्वान किया गया है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ उत्तराखंड में भी राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। पार्टी का प्रयास रहेगा कि प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक परिवार दीप प्रज्वलित कर अभियान में सहभागी बनें।

उन्होंने बताया कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर पहुंचकर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कराने का कार्य करेंगे। प्रत्येक दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक होगा।

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक जिले में एक कार्यकर्ता को प्रभारी बनाया गया है। ये प्रभारी अपने-अपने जिलों में कार्यक्रम के समन्वय और क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार होंगे। इसी प्रकार बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गई हैं, जो लाभार्थियों के द्वार तक पहुंचकर दीप प्रज्वलन सुनिश्चित करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page