Connect with us

उत्तराखण्ड

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने राष्ट्रनायकों को किया नमन

गांधी जी का सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी-ईमानदारी आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत : एडवोकेट गोविंद सिंह बिष

हल्द्वानी, 2 अक्टूबर 2026।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में कांग्रेसजनों ने दोनों महान राष्ट्रनायकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देशवासियों को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए एकजुट किया। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की ऐसी मिसाल कायम की, जो सदैव प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन और सार्वजनिक आचरण में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

जिला कांग्रेस महामंत्री मलय बिष्ट ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन देश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सामाजिक एकता का संदेश दिया, जबकि शास्त्री जी ने अपने कर्म, अनुशासन और सादगी के माध्यम से देशसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित एवं समाजहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर हरीश मेहता, नरेश अग्रवाल, गोविंद बगडवाल, जया कर्नाटक, शोभा बिष्ट, रत्ना श्रीवास्तव, रेनू तोमर, मंजू पाण्डे, देवकी आर्य, गिरीश पाण्डे, हेमंत साहू, संदीप जोशी, संजु उप्रेति, राजेंद्र उपाध्याय, गोविन्द बिष्ट, प्रेम चौधरी, मनोज बिष्ट, रंजीत डसीला, बबलू बिष्ट, अजय शर्मा, मोहम्मद दिलशाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page