Connect with us

उत्तराखण्ड

गांधी जयंती के ड्राई डे पर नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 145 पाउच-टेट्रा पैक शराब बरामद

तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी सीज

हल्द्वानी। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को घोषित ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान हल्द्वानी और काठगोदाम पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 145 टेट्रा पैक/पाउच देशी शराब बरामद की। शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी को भी आबकारी अधिनियम की धारा 72 के तहत सीज किया गया।

भोटिया पड़ाव में दो आरोपी गिरफ्तार

चौकी भोटिया पड़ाव पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में रजत दिवाकर पुत्र राजपाल दिवाकर, निवासी वेलांजलि लॉज, थाना हल्द्वानी तथा राजू पांडे पुत्र पवन पांडे, निवासी वर्कशॉप लाइन, थाना हल्द्वानी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 90 क्वार्टर देशी मसालेदार शराब (टेट्रा पैक) बरामद हुई।

पुलिस ने रजत दिवाकर के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम तथा राजू पांडे के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया। रजत दिवाकर द्वारा शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को धारा 72 आबकारी अधिनियम के तहत कब्जे में लेकर सीज किया गया।

कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव कृपाल सिंह, कांस्टेबल सतबीर सिंह, कांस्टेबल विजय भारद्वाज, कांस्टेबल मुकेश सिंह और कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह शामिल रहे।

काठगोदाम में 55 पाउच शराब बरामद

इधर, कोतवाली काठगोदाम पुलिस ने काठगोदाम से हैड़ाखान जाने वाले मार्ग के प्रथम बैंड पर चेकिंग के दौरान दिनेश कुमार वहलिया पुत्र किशन कुमार वहलिया, निवासी टगर व्यूरा, काठगोदाम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 55 टेट्रा पाउच देशी माल्टा शराब बरामद की गई।

इस मामले में कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 121/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह मेहता, कांस्टेबल मोहन जोशी और कांस्टेबल करतार सिंह शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार ड्राई डे के दौरान अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page