Connect with us

उत्तराखण्ड

गांधी और शास्त्री के आदर्श आज भी राष्ट्रसेवा की प्रेरणा : ध्रुव रौतेला

हल्द्वानी, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर ध्रुव रौतेला ने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने और राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सादगी के माध्यम से देशवासियों को स्वतंत्रता आंदोलन के लिए एकजुट किया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सरल जीवन, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण से देश को नई दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित और देशसेवा के लिए प्रेरित करता है। दोनों महापुरुषों के विचार वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं और युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर मीडिया सेंटर कार्यालय के समस्त कार्मिकों ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को स्मरण किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page