Connect with us

उत्तराखण्ड

गणेश महोत्सव में भजन संध्या ने बांधा भक्तों को समां

नवयुवक संघ परिवार के आयोजन में कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित हिमालया फार्म में नवयुवक संघ परिवार की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।

महोत्सव के तहत समता योग आश्रम एवं गायत्री मंदिर से भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भजनों की धुन पर झूमते हुए हिमालया फार्म पहुंचे। वहां विधि-विधान के साथ गणपति प्रतिमा की स्थापना की गई। इसके बाद रमेश पाल ने सुंदरकांड पाठ कराया।

शाम को आयोजित भजन संध्या में बाहर से आए कलाकारों ने गणेश वंदना और भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरे परिसर में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे।

आयोजन में राजकुमार, मोहननाथ, शिव कपूर, सुमित, आरती सहित नवयुवक संघ परिवार के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सोनू पुरी, अमरजीत सिंह, रामनिवास गुप्ता, सोनी शर्मा, संजय भाटिया, शेखर सानी और राजेश पुरी समेत कई श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। हिमालया फार्म में गणेश उत्सव के अवसर पर अगले कई दिनों तक पूजा, भजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page