Connect with us

उत्तराखण्ड

कैप्टन आशीष साह टेनिस टूर्नामेंट–2026 (कुमाऊँ कप)

 

कैप्टन आशीष साह टेनिस टूर्नामेंट–2026 (कुमाऊँ कप)

नैनीताल,  नैनीताल स्थित प्रतिष्ठित न्यू क्लब के ग्रेविल कोर्ट पर कैप्टन आशीष साह टेनिस टूर्नामेंट–2026 (कुमाऊँ कप) का शुभारंभ हुआ।

यह प्रतियोगिता स्वर्गीय श्री घनश्याम लाल साह (साह सर), सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के पुत्र कैप्टन आशीष साह के नाम पर प्रतिवर्ष नैना देवी मंदिर के निकट स्थित न्यू क्लब में आयोजित की जाती है।

प्रतियोगिता के सचिव श्री अमर जगाती ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, रानीखेत, रामनगर, चूनाखान, चम्पावत आदि स्थानों से लगभग 50 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बिगनरस् कैटेगरी के सिंगल्स इवेंट में खेला गया, जिसमें कुंदन बिष्ट ने कृतिका को 6–5 से पराजित किया, दूसरा मुकाबला इसी कैटेगरी के डबल्स इवेंट में कुंदन बिष्ट व दिग्विजय साह तथा सुशील नागपाल व अजय बिष्ट के बीच खेला गया जिसमें कुंदन बिष्ट व दिग्विजय साह ने सुशील नागपाल व अजय बिष्ट को 6-2 से पराजित कर दिया।

अन्य परिणाम निम्नानुसार रहे:

3: बिगनरस् डबल्स में कृतिका व एस0अली की जोड़ी ने आलोक व मुदित की जोड़ी को 6-3 से पराजित किया।

4: 30-50 वर्ष आयुवर्ग में आदित्य खुल्वे ने हिमांशु तिवारी को 6-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

5: 30-50 वर्ष आयुवर्ग के डबल्स इवेंट मैच में हल्द्वानी के देवेन्द्र सिंह बिष्ट व हिमांशु तिवारी ने नैनीताल के मुदित जगाती व रितेश साह को 6-3 से पराजित कर अगले राऊंड मे जगह बनाई।

6: रानीखेत के चिराग मेहरा ने हल्द्वानी के देवेन्द्र सिंह बिष्ट को सिंगल्स इवेंट मैच में 6-3 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

यदि निर्धारित समय पर आज के मैच पूरे न हो सके,एसी स्थिति में शेष मैच फल्ड लाइट में खेले जाएगें।

आज इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त जी0एस0टी0,नैनीताल श्री प्रकाश चंद्र त्रिवेदी रहे।

प्रतियोगिता के समन्वयक श्री वीरेन्द्र साह ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी तथा सभी फाइनल मुकाबले 1 नवंबर 2026 को खेले जाएंगे।

प्रदेश एवं जनपद टेनिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टेनिस के विकास एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे सार्थक प्रयासों के लिए प्रतियोगिता के आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page