Connect with us

उत्तराखण्ड

कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक की नव-निर्मित मंगल पड़ाव शाखा का भव्य शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने किया उद्घाटन

पवनीत सिंह बिंद्रा

हल्द्वानी । कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड की नव-निर्मित सदर बाजार शाखा का शुभारंभ सोमवार, 16 नवंबर 2026 को सिंधी चौराहा, हल्द्वानी में भव्य समारोह के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दर्मवाल ने फीता काटकर नवनिर्मित शाखा का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती दीपा दर्मवाल ने बैंक प्रबंधन को नई शाखा के शुभारंभ की बधाई देते हुए कहा कि बैंकिंग सेवाओं का विस्तार आम जनता, व्यापारियों और स्थानीय ग्राहकों के लिए सुविधाजनक साबित होगा। उन्होंने सहकारी बैंकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे बैंक आम लोगों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने के साथ ही क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी योगदान देते हैं। कार्यक्रम में बैंक के अध्यक्ष  प्रकाश चंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष  इंद्र सिंह परिहार, सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री संजय शाह, क्षेत्रीय विकास प्रमुख तराई  हरीश चंद्र साह तथा शाखा प्रबंधक  दीपक साह सहित बैंक के पदाधिकारी एवं संचालक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर श्रीमती सुनीता साह, डॉ. केदार पलड़िया, विकास साह,  पूरन लाल साह,  दिनेश जोशी,  राजेंद्र मेहरा, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री  नवीन वर्मा, पूर्व मेयर डॉ जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष  विपिन गुप्ता, जाहिद हुसैन, जेपी शर्मा, विनोद पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैंक के संचालक मंडल के सदस्यों में  अध्यक्ष ,,प्रकाश चंद्र चौधरी   इंद्र सिंह परिहार (उपाध्यक्ष), श्रीमती लीला आर्या, श्रीमती निधि साह, श्रीमती संगीता साह, श्रीमती सुनीता साह, श्रीमती रमाकांती अग्रवाल, राजेश साह,  भुवन चंद्र शर्मा, सीए दिव्यांशु सक्सेना,  घनश्याम साह,  विकास साह, डॉ. केदार पलड़िया, पूरन लाल साह एवं  संजय लाल साह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

नवीन शाखा के शुभारंभ से सदर बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों के व्यापारियों और आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ अधिक सुगमता से मिल सकेगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बैंक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page