Connect with us

उत्तराखण्ड

कुमाऊं की प्राचीनतम रामलीला का हुआ शुभारंभ

श्री रामलीला मैदान में गणेश पूजन के साथ शुरू हुई धार्मिक महाकुंभ, 11 अक्टूबर से वृंदावन की मंडली करेगी रात्रि लीला का मंचन

हल्द्वानी, 7 अक्टूबर (भवानी शंकर नीरज): कुमाऊं की प्राचीनतम रामलीला का आज श्री रामलीला मैदान में गणेश पूजन के साथ धूमधाम से प्रारंभ हो गया। व्यास पीठ पर पुष्कर दत्त शास्त्री विराजमान हुए और समिति के सदस्यों द्वारा व्यास पीठ पूजन करवाया गया। आज के मंचन में गणेश भगवान का पाठ राजेंद्र बिष्ट ‘बबली’ ने किया।

श्री रामलीला संचालन समिति के मीडिया प्रभारी भवानी शंकर नीरज एवं विनीत अग्रवाल ने बताया कि कल से दशहरे तक प्रतिदिन रामलीला का मंचन व्यास जी के निर्देशन में कराया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि 11 तारीख से श्री बृजेश्वरी लीला मंडल वृंदावन की मंडली द्वारा इसी मैदान में रात्रि लीला का मंचन किया जाएगा।

मीडिया प्रभारियों ने अपील की है कि समस्त धर्म प्रेमी जनता बच्चों सहित श्री राम लीला दर्शन के लिए पहुंचें, जिससे आने वाली पीढ़ी को भी अपनी सनातनी सभ्यता और धर्म का ज्ञान हो सके।

धर्म सभा में उमड़ी भीड़ ,गणेश पूजन से पूर्व आयोजित धर्म सभा में समस्त नगर के संभ्रांत नागरिकों एवं संस्थाओं ने हिस्सा लिया। धर्म सभा में मुख्य रूप से रामलीला संचालन समिति के रिसीवर एवं नगर मजिस्ट्रेट ए.बी. बाजपेई, वरिष्ठ सदस्य वेद प्रकाश अग्रवाल, एडवोकेट बिन्देश गुप्ता, भोला नाथ केसरवानी, पंकज कपूर, साकेत अग्रवाल, विवेक कश्यप, विनीत अग्रवाल, राजेंद्र मुन्ना, बसंत अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अतुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

विभिन्न संस्थाओं ने लिया भाग।धर्म सभा में भारत विकास परिषद्, अग्रवाल सभा, प्राचीन श्री शिव सेवा समिति, अटल भारत सम्मान फाउंडेशन, नव युवक मंगल दल, क्रिया शाला समिति, वैश्य महासभा, पुनर्नवा महिला समिति, राम चंद्र मंदिर प्रबंधन समिति, विश्व हिंदू परिषद, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, करणी सेना, गोरखा समाज, पालम सिटी वेलफेयर सोसाइटी, एक समाज श्रेष्ठ समाज, बाल्मीकि समाज, रामजीविहार रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी आदि संस्थाओं ने भाग लिया।

अतिथियों में शामिल दिग्गज।कार्यक्रम में मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष आर्यन बेलवाल, दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक, पंडित रितेश जोशी, सुशील पप्पी, कृष्ण चंद्र बेलवाल, अमरनाथ जोशी, पार्षद प्रेम बेलवाल, भगवान सहाय अग्रवाल, कपिल अग्रहरि, प्रदीप बिष्ट, पंडित विवेक शर्मा, सुचित्रा जायसवाल, अतुल जायसवाल आदि अतिथि गण मौजूद रहे।,,भवानी शंकर नीरज।मीडिया प्रभारी।श्री रामलीला संचालन समिति 2026

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page