उत्तराखण्ड
कल तारन गुरु नानक आया
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 17 से 24 नवंबर तक हल्द्वानी में होंगे धार्मिक आयोजन, सजेगा महान कीर्तन दरबार
हल्द्वानी। प्रथम पातशाह साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी की ओर से भव्य धार्मिक कार्यक्रमों एवं महान गुरमत समागम का आ
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में चल रहे सहज पाठ साहिब की समाप्ति 14 नवंबर को प्रातः 10 बजे होगी। इसके बाद 17 नवंबर से प्रभात फेरियों का सिलसिला आरंभ होगा। सभी प्रभात फेरियां प्रतिदिन प्रातः 5 बजे प्रारंभ होंगी।
प्रभात फेरियों का कार्यक्रम
17 नवंबर: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, काठगोदाम।
18 नवंबर: गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब, रामपुर रोड, गली नंबर-6।
19 नवंबर: गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, राजेंद्र नगर।
20 नवंबर: गुरुद्वारा चार साहिबजादे, कालाढूंगी रोड।
21 नवंबर: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक पुरा।
22 नवंबर: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से प्रभात फेरी प्रारंभ होकर वापस गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में संपन्न होगी।
22 नवंबर से आरंभ होगा श्री अखंड पाठ साहिब
22 नवंबर को प्रातः 8 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा। इसकी समाप्ति एवं भोग 24 नवंबर को प्रातः 8 बजे श्रद्धापूर्वक संपन्न होगा।
23 नवंबर को सजेगा महान कीर्तन दरबार
सोमवार, 23 नवंबर 2026 को रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में महान कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इस दौरान रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा जाएगा।
24 नवंबर को रामलीला मैदान में सजेगा विशेष धार्मिक दीवान
मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रामलीला मैदान में विशेष धार्मिक दीवान सजाया जाएगा। वहीं रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में कीर्तन दीवान का आयोजन होगा। रामलीला मैदान में श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा।
समस्त धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्री गुरु नानक देव जी के मानवता, प्रेम, समानता, सेवा, सद्भाव और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं संगत से अपील की है कि वे परिवार सहित सभी धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें और ।सेवा-सिमरन में अपनी सहभागिता निभाएं। इस दौरान मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह आनंद सचिव कंवलजीत सिंह उप्पल परमजीत सिंह कोहली ,जलपाल सिंह चंडोक जसपाल सिंह कोहली मनमीन सिंह कोहली अमनदीप सिंह आनंद हरजीत सिंह आदि सदस्य मौजूद थे







