Connect with us

उत्तराखण्ड

ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट में नैनीताल फायर सर्विस का शानदार प्रदर्शन, दिव्या डांगी ने जीते स्वर्ण और रजत पदक

त्रिलोक सिंह बिष्ट ने भी ट्रक पुल प्रतियोगिता में हासिल किया कांस्य पदक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

हल्द्वानी। बेंगलुरु (कर्नाटक)में आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट-2026 में नैनीताल फायर सर्विस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में फायर स्टेशन हल्द्वानी में तैनात फायर वुमन (FW) दिव्या डांगी और फायरमैन (FM) त्रिलोक सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में दिव्या डांगी ने 52 मंजिला स्टेयर रन (सीढ़ी दौड़) स्पर्धा में फुल फायर फाइटिंग गियर पहनकर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, इसी प्रतियोगिता में कैजुअल गियर के साथ प्रतिभाग करते हुए उन्होंने रजत पदक हासिल किया। दिव्या की इस उपलब्धि ने न केवल जनपद नैनीताल बल्कि पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।

वहीं, फायरमैन त्रिलोक सिंह बिष्ट ने ग्रुप इवेंट के अंतर्गत आयोजित ट्रक पुल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से नैनीताल फायर सर्विस की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों की शानदार सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने खिलाड़ियों के परिश्रम, अनुशासन, मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य कर्मचारियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं।

उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ते हुए नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

नैनीताल फायर सर्विस के इन खिलाड़ियों की सफलता से पुलिस एवं अग्निशमन विभाग में खुशी का माहौल है। विशेष रूप से दिव्या डांगी द्वारा कठिन परिस्थितियों और भारी फायर फाइटिंग उपकरणों के साथ 52 मंजिल की सीढ़ियां चढ़कर स्वर्ण पदक जीतना उनकी शारीरिक क्षमता, साहस और कार्यकुशलता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page