Connect with us

उत्तराखण्ड

एसआईआर के दौरान छूटे मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के लिए विशेष अभियान शुरू, 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप

पिथौरागढ़, 07 अक्टूबर 2026।।विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए पात्र नागरिकों तथा नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए पिथौरागढ़ जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड से प्राप्त निर्देशों के क्रम में SIR के दौरान छूटे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि 08 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक मतदान स्थल पर बीएलओ के माध्यम से विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों को नाम शामिल कराने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और संबंधित प्रपत्रों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके बाद 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक घर-घर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। सत्यापन के दौरान बीएलओ के साथ बीएलए-2 एवं बूथ ग्रुप के सदस्यों का भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान में विशेष ध्यान उन नागरिकों पर दिया जाएगा, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, लेकिन अभी तक उनका नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं हुआ है। ऐसे पात्र युवाओं से फार्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान को गंभीरता और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, इसके लिए आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया, ताकि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेन्द्र सिंह तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page