उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले अपर पुलिस अधीक्षक

देहरादून, 14 सितंबर। उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों को जनहित एवं रिक्ति के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती दी गई है।
शासनादेश के अनुसार श्री प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, श्री स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून तथा श्री मनोज कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल से उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर तैनात किया गया है।
इसी क्रम में श्री उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून, श्री हरबन्स सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल तथा श्री शेखर चन्द्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
श्रीमती अनुषा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर, जबकि श्री अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी भेजा गया है।
श्री राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय, श्री मिथिलेश कुमार सिंह को उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी से पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल तैनात किया गया है।
वहीं श्री अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण तथा श्री दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन ने सभी अधिकारियों को अविलंब नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। आदेश गृह अनुभाग-1 के सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी किया 

















