Connect with us

उत्तराखण्ड

इंस्प्रेशन स्कूल में विशेष एचपीवी टीकाकरण सत्र, 30 छात्राओं का हुआ टीकाकरण

हल्द्वानी, 29 अगस्त 2026। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर इंस्प्रेशन स्कूल, हल्द्वानी में विशेष एचपीवी टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की 30 छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के साथ छात्राओं के अभिभावकों ने भी सहभागिता कर एचपीवी टीकाकरण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

विशेष टीकाकरण सत्र के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीति आर्या एवं अर्बन सिटी हेल्थ ऑफिसर राघवेंद्र रावत ने छात्राओं एवं अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण, टीके की उपयोगिता और इससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम नीमा नेगी एवं बबीता ने छात्राओं का टीकाकरण किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण बेटियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जनपद के सभी पब्लिक स्कूलों के प्रबंधन एवं अभिभावकों से अपील की कि वे एचपीवी टीकाकरण को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच में न रहें तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि “हमारी बेटियां हमारे समाज का भविष्य हैं। उन्हें एचपीवी जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का अवसर देना केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि विद्यालय, अभिभावक और पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी पब्लिक स्कूल आगे आएं और अपने विद्यालय की पात्र छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।”

डॉ. पंत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद के विद्यालयों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित कर जागरूकता एवं टीकाकरण दोनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र छात्राओं को एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें स्वस्थ भविष्य की ओर सुरक्षित कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page