उत्तराखण्ड
आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज में परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क

नैनीताल जिले के 22 निजी अस्पताल योजना में सूचीबद्ध, सीएमओ ने जारी की अस्पतालों और सेवाओं की जानकारी
नैनीताल, 11 सितंबर। आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अब सीधे मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने की सुविधा दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने जनपद में आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों, वहां उपलब्ध सेवाओं और संपर्क नंबरों की जानकारी साझा की है।
डॉ. पंत ने कहा कि आयुष्मान कार्डधारकों को योजना के अंतर्गत उपचार प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी लाभार्थी को सूचीबद्ध अथवा गैर-सूचीबद्ध निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग शिकायत का संज्ञान लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पताल
आई विजन प्राइवेट लिमिटेड — नेत्र विज्ञान — 8126262643
बॉम्बे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर — जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स एवं पॉलीट्रॉमा — 9917466072
वेदांता नेत्रालय — नेत्र विज्ञान — 9837362220
रही केयर प्राइवेट लिमिटेड — जनरल मेडिसिन — 9779925382
बृजेश अस्पताल — बर्न प्रबंधन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, बाल चिकित्सा एवं न्यूरोलॉजी — 6396261710
बृजलाल अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर — जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स एवं ईएनटी — 8533838306
बाबा नीम करोली मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर — जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा एवं आपातकालीन सेवाएं — 7300919149
साई अस्पताल — कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स एवं यूरोलॉजी — 9639929360
आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी एंड लेप्रोस्कोपी — जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी — 7087434647
उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल — कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नवजात देखभाल, नेत्र विज्ञान, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी एवं यूरोलॉजी — 8194005414
सुभानु आई अस्पताल — नेत्र विज्ञान — 9068991180
अनाअर्जुन मेटरनिटी एंड रिसर्च सेंटर — जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा एवं पॉलीट्रॉमा — 9456169935
द ब्राइट अस्पताल — कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स एवं यूरोलॉजी — 9997191805
नीलकंठ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल — कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स एवं बाल चिकित्सा — 7534818002
एसके गुप्ता नर्सिंग होम एंड अस्पताल — जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नवजात देखभाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ईएनटी, बाल चिकित्सा एवं पॉलीट्रॉमा — 9759016789
स्टार हॉस्पिटल मैटरनिटी एंड लेप्रोस्कॉपी सेंटर — जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, प्रसूति, बाल चिकित्सा एवं लेप्रोस्कोपी — 7428323254
संजीवनी अस्पताल — इमरजेंसी पैकेज, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा एवं संक्रामक रोग — 8077125259
अग्रवाल क्लिनिक एंड नर्सिंग होम — जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग — 9639371371
डॉ. यतींद्र मोहन बहुगुणा — कार्डियोलॉजी एवं जनरल मेडिसिन — 8191018585
ज्योति नेत्रालय — नेत्र विज्ञान — 9411327717
चंदन अस्पताल — बर्न प्रबंधन, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, इमरजेंसी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, स्त्री रोग, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, पॉलीट्रॉमा एवं यूरोलॉजी — 9415647116
बजाज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल — जनरल मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी एवं ऑर्थोपेडिक्स — 9997708749
दृष्टि सेंटर फॉर एडवांस्ड आई केयर — उन्नत नेत्र चिकित्सा — 9871576618
सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने आयुष्मान कार्डधारकों से अपील की कि उपचार के दौरान किसी प्रकार की समस्या, योजना का लाभ न मिलने या अन्य शिकायत की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग को तत्काल अवगत कराएं, ताकि मामले का समयबद्ध संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
— चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल

















