Connect with us

उत्तराखण्ड

आदि कैलाश से पूरे देश में पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशी

 

23 राज्यों के 1,100 धावक बनेंगे नशामुक्ति अभियान के ब्रांड एम्बेसडर, माइनस 7 डिग्री तापमान में 70 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन

पिथौरागढ़। आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और फिटनेस अपनाने का संदेश दिया गया। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने कहा कि आदि कैलाश की पावन धरती से शुरू हुआ ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संकल्प अब पूरे देश के युवाओं तक पहुंचाया जाएगा। इस अभियान के तहत 23 राज्यों से पहुंचे लगभग 1,100 धावकों को नशामुक्ति अभियान के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में जोड़कर देशभर में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।

ललित जोशी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल, फिटनेस और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि सजग इंडिया का उद्देश्य नशामुक्ति के संदेश को देश के प्रत्येक राज्य और युवा वर्ग तक पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक युवा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों।

माइनस 7 डिग्री तापमान में 70 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़

आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 की खास बात यह रही कि लगभग 4,500 मीटर की ऊंचाई पर माइनस 7 डिग्री तापमान के बीच इस चुनौतीपूर्ण अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया गया। इस बार अल्ट्रा मैराथन की दूरी 60 किलोमीटर से बढ़ाकर 70 किलोमीटर की गई। दौड़ छियालेख से होते हुए गुंजी तक पहुंची। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और कम तापमान के बावजूद विभिन्न राज्यों से आए धावकों ने इसमें प्रतिभाग कर नशामुक्त भारत का संदेश दिया।

उत्तराखंड के पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने मैराथन एवं अल्ट्रा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन के माध्यम से आदि कैलाश क्षेत्र की पहचान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के साथ ही युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

धावकों के माध्यम से देशभर में चलेगा जागरूकता अभियान

ललित जोशी ने कहा कि 23 राज्यों से आए लगभग 1,100 धावक इस अभियान के संदेशवाहक बनकर अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि फिटनेस केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासित और सकारात्मक जीवन जीने का माध्यम भी है। खेलों और दौड़ जैसी गतिविधियों के जरिए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा उनकी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, एसडीएम धारचूला आशीष जोशी, ओहो रेडियो के संस्थापक आरजे काव्य, आईटीबीपी के कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page